Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मेहंदी कुमारी प्रकरण पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने अस्पताल प्रबंधन पर बोल तीखा हमला, कहा- अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और तथ्यों से परे
    Breaking News

    Jamshedpur News :मेहंदी कुमारी प्रकरण पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने अस्पताल प्रबंधन पर बोल तीखा हमला, कहा- अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और तथ्यों से परे

    News DeskBy News DeskApril 19, 2026Updated:April 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ● मानवता के नाम पर अपने मुंह मियाँ मिट्ठू ना बने अस्पताल प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से ही मिलती है जरूरतमंदों को राहत

    जमशेदपुर। मेहंदी कुमारी के इलाज को लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा जारी बयान पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए उसे भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह दावा करना कि ईलाज के बिल माफी पर किसी भी जनप्रतिनिधि, राजनेता या एनजीओ का कोई योगदान नहीं है, पूरी तरह सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करना है। गुंजन यादव ने कहा कि टीएमएच में रोज़ाना कई गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के बाद भारी-भरकम बिल माफी के लिए जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों तक अस्पताल प्रबंधन ने यह कहकर बिल माफी रोक दी थी कि सीएसआर फंड की निर्धारित सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद, जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयास और दबाव के बाद ही कई मामलों में बिल माफ करवाए गए, यहां तक कि कुछ मामलों में शव रिलीज कराने तक के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की यह संवेदनशीलता उस समय कहाँ चली जाती है जब ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानवीय परिस्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता सुनिश्चित की जाए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करता है। यह कहना कि अस्पताल अपने स्तर पर सब कुछ कर रहा है, सरासर गलत है। हकीकत यह है कि जनप्रतिनिधियों के दबाव और प्रयास से ही जरूरतमंद परिवार को राहत मिली है।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    गुंजन यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अस्पताल प्रबंधन का किसी गरीब पर एहसान नहीं है, बल्कि यह कंपनियों की कॉर्पोरेट और कानूनी जिम्मेदारी है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि सीएसआर के तहत खर्च करने वाली कंपनियों को सरकार से टैक्स में रियायत भी मिलती है, इसलिए मानवता के नाम पर खुद मुंह मियाँ मिट्ठू नहीं बनना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रवक्ता तथ्यों की बात करते हैं, तो पहले यह स्पष्ट करें कि अस्पताल को सरकार से जमीन किस दर पर और किन शर्तों पर लीज में मिली है।

    गुंजन यादव ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को कम आंकने की भूल अस्पताल प्रबंधन न करे। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leader statement CSR fund issue India CSR responsibility India Gunjan Yadav statement healthcare issues Jharkhand hospital bill waiver India hospital management controversy hospital negligence news Indian healthcare system Jamshedpur hospital news Jamshedpur Political News Jharkhand Health News jharkhand latest news Local News Jamshedpur medical bill relief India Mehndi Kumari case Jamshedpur patient rights India social responsibility India Tata Main Hospital news TMH hospital controversy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group