Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव : आरोप साबित नहीं करने पर विपक्ष ने सीजीपीसी में मांगी लिखित माफी
Breaking News

Jamshedpur News :टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव : आरोप साबित नहीं करने पर विपक्ष ने सीजीपीसी में मांगी लिखित माफी

दी गई चेतावनी, दोबारा निराधार बातें की तो चुनावी प्रक्रिया से होंगे बाहर
News DeskBy News DeskApril 19, 2026Updated:April 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर.

जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर विपक्ष के आरोपों को लेकर उठे विवाद में रविवार को नया मोड़ सामने आया. जहां विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल और उनके चार समर्थकों ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में अपने प्रतिद्वन्दवी उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर और चुनाव कमेटी के संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला से माफी मांगनी पड़ी. इसे लेकर मंगलवार की शाम टिनप्लेट गुरुद्वारा के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें सुरजीत खुशीपुर और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि गत 11 अप्रैल को विपक्षी गुट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. उनके द्वारा कई आरोप लगाए गए थे. इनमें शिक्षक नियुक्ति का मामला, पूर्व प्रधान बिल्ला के हिसाब किताब नहीं देने का मामला, गुरुद्वारा के गद्दे बेचने आदि कई आरोप लगाए थे. उसके बाद खुशीपुर और बिल्ला ने सीजीपीसी में एक पत्र दिया और चेतावनी दी कि अगर वह आरोप सिद्ध कर देते हैं तो उनकी पूरी टीम अपना इस्तीफा देगी और विपक्ष को चार्ज दे देगी. इसके बाद सीजीपीसी ने हस्तक्षेप किया.

Jamshedpur: सोनारी के बिंदल मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, JMM नेता समेत तीन जख्मी

आज मंगलवार को गुरदयाल सिंह के साथ उनकी टीम में गए कश्मीर सिंह शीरे, हरजिन्दर सिंह मत्तेवाल, गुरदीप सिंह काके ने माफी मांगी और आगे ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही. बिल्ला और खुशीपुर ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व के समय गुरुद्वारा कमेटी ने हेमकुंट स्कूल को लीज में दे दिया. वह विपक्ष के लोग संगत को लौटा दें, हम आपसी सहमति बना लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से हम डरने वाले नहीं है. अगर भविष्य में ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए तो चुनाव की प्रक्रिया से उन्हें बाहर कर दिया जायेगा. चुनाव निष्पक्ष हो रहा है. विपक्ष ये वादे करे कि संगत को स्कूल देंगे, अस्पताल देंगे. कॉलेज देंगे. झूठे आरोप लगाकर संगत को गुमराह नहीं करें. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वोटरलिस्ट बनते ही दूसरे उम्मीदवार को सौंप दी जाएगी, जिनका नाम भूलचूक छूट गया तो वह अपनी मासिक रसीद दिखाकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा सकते हैं. बाद में 10 दिनों बाद चुनाव करा दिया जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सिकंदर सिंह फुलका, कुलदीप सिंह ज्ञानी, करमजीत सिंह कम्मे और खुशीपुर के कई समर्थक मौजूद थे.

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सोनारी के बिंदल मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, JMM नेता समेत तीन जख्मी

September 26, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

September 26, 2026

Jamshedpur Weather: आज भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी के बिंदल मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, JMM नेता समेत तीन जख्मी

September 26, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

September 26, 2026

Jamshedpur Weather: आज भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका

September 26, 2026

Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

September 26, 2026

Bank Strike: सरकारी बैंकों की 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी होंगे शामिल, खुले रहेंगे निजी क्षेत्र के बैंक, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन निपटाने की सलाह

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group