Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RBI Dicision: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया
    Breaking News

    RBI Dicision: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया

    News DeskBy News DeskApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को पेमेंट्स बैंक नियमों का पालन न करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। आरबीआई ने कहा कि बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था, जो उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक था।केंद्रीय बैंक ने बताया कि वह बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेगा। आरबीआई ने कहा कि बैंक ने उसे दिए गए पेमेंट्स बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पहले भी कई मौकों पर नियामक जांच के दायरे में आ चुका है।

    मार्च 2022 में केंद्रीय बैंक ने इसे नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था। आरबीआई ने कहा कि बैंक का लाइसेंस शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद से रद्द कर दिया गया है। साथ ही, बैंक के पास इतनी नकदी है कि बंद होने की स्थिति में वह अपने सभी जमाकर्ताओं का पैसा वापस कर सकेगा।

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा, बैंक के प्रबंधन का सामान्य स्वरूप जमाकर्ताओं और सार्वजनिक हित के लिए हानिकारक है। ऐसे में बैंक को जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। आरबीआई के अनुसार, बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों का भी पालन नहीं कर रहा था। बयान के अनुसार अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक को तत्काल प्रभाव से बैंकिंग से जुड़े किसी भी कार्य को करने से रोक दिया गया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने 23 मई 2017 से पेमेंट्स बैंक के रूप में काम करना शुरू किया था।

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RBI Decision: RBI cancels banking license of Paytm Payments Bank RBI Dicision: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026

    BJP Meeting: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की हुई पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

    August 23, 2026

    Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा, हादसे में तीन लोग घायल, इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group