Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI Barrier-free toll system: देश भर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर से टोल वसूली की नई व्यवस्था,चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की नहीं होगी जरूरत
    Breaking News

    NHAI Barrier-free toll system: देश भर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर से टोल वसूली की नई व्यवस्था,चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की नहीं होगी जरूरत

    News DeskBy News DeskApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर तक बिना रुकावट के टोल वसूली की नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
    गडकरी ने ‘लॉजिस्टिक्स शक्ति समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि देश में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाकर परिवहन लागत घटाना जरूरी है।

    गडकरी ने कहा कि इस नई प्रणाली के तहत वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह व्यवस्था उन्नत प्रौद्योगिकियों पर आधारित होगी, जिसमें वाहन नंबर पहचानने वाली प्रणाली और फास्टैग जैसी इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था शामिल होगी। इस प्रणाली में तेज गति वाले कैमरे और सेंसर के जरिए वाहनों की पहचान की जाएगी और उसी आधार पर टोल शुल्क अपने आप वसूला जाएगा।
    उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों को डिजिटल रूप से नोटिस भेजा जाएगा। भुगतान नहीं करने पर फास्टैग बंद किया जा सकता है और वाहन से जुड़ी अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    गडकरी ने कहा कि यदि भारत को वैश्विक शक्ति बनना है, तो उसे अपनी परिवहन लागत को एक अंक में लाना होगा।उन्होंने बताया कि हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण से परिवहन लागत 16 प्रतिशत से घटकर लगभग 10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में यह लागत करीब 12 प्रतिशत है, जबकि चीन में यह आठ से 10 प्रतिशत के बीच है।

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    पश्चिम एशिया के हालात का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत अपनी 87 प्रतिशत तेल जरूरत आयात से पूरी करता है। उन्होंने बताया कि देश हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये के जीवाश्म ईंधन आयात करता है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक और जैव ईंधन के उत्पादन को बढ़ाने की जरूरत है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NHAI Barrier-free toll system: New toll collection system will be implemented on many national highways across the country from December; drivers will not need to stop at toll plazas. NHAI Barrier-free toll system: देश भर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर से टोल वसूली की नई व्यवस्था चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की नहीं होगी जरूरत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group