Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: ऑड्रे हाउस में ‘झारखंड श्री’ से सम्मानित हुए सरायकेला के वरीय शिक्षक तरुण कुमार सिंह
    Headlines

    Jharkhand: ऑड्रे हाउस में ‘झारखंड श्री’ से सम्मानित हुए सरायकेला के वरीय शिक्षक तरुण कुमार सिंह

    News DeskBy News DeskApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित एक समारोह में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हाथों सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ शिक्षक, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक, मोटिवेटर एवं समाजसेवी तरुण कुमार सिंह को “झारखंड श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

    इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई ख्यातिप्राप्त हस्तियां मौजूद रहे .कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्रीगण भी शामिल हुए.

    उल्लेखनीय है कि इस समारोह में पूरे राज्य से कुल 25 लोगों को उनके उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षा क्षेत्र से एकमात्र शिक्षक के रूप में तरुण कुमार सिंह का चयन हुआ.

    Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    उल्लेखनीय है कि शिक्षक तरुण कुमार सिंह विगत लगभग 30 वर्षों से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वे जिले ही नहीं, पूरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं. उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2017 में झारखंड सरकार द्वारा स्थापना दिवस पर “झारखंड रत्न” से सम्मानित किया जा चुका है  इसके अलावा वर्ष 2019 में राज्यपाल द्वारा “झारखंड विशेष सम्मान” तथा वर्ष 2018 में “राज्य शिक्षक पुरस्कार” से भी नवाजा गया है.

    नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें तत्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है. उनका नाम राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए भी कई बार जिला चयन समिति द्वारा नामित किया गया है.

    कोरोना काल के दौरान उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षणिक कंटेंट के माध्यम से छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके साथ ही वे देश के विभिन्न राज्यों और जिलों का शैक्षणिक भ्रमण कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सेमिनारों में व्याख्यान दे चुके हैं.

    Jamshedpur News :न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

    सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है.वे बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, डायन प्रथा उन्मूलन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. साथ ही, बच्चों के लिए करियर काउंसिलिंग और मोटिवेशनल कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से करते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Jharkhand news Seraikella ke tarun singh teacher tarun singh viral news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    April 26, 2026

    Jamshedpur News :न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

    April 26, 2026

    Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर स्ट्रीट वेंडरों के सशक्तिकरण हेतु टाउन हॉल में सम्मेलन सोमवार को 

    April 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    April 26, 2026

    Jamshedpur News :न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

    April 26, 2026

    Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर स्ट्रीट वेंडरों के सशक्तिकरण हेतु टाउन हॉल में सम्मेलन सोमवार को 

    April 26, 2026

    Jharkhand: ऑड्रे हाउस में ‘झारखंड श्री’ से सम्मानित हुए सरायकेला के वरीय शिक्षक तरुण कुमार सिंह

    April 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उड़ती धूल से भड़के NH-33 के निवासी, मशीनों और इंजीनियर को रस्से से बांधकर रोका काम

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group