Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: बागबेड़ा ग्वाला बस्ती में अवैध निर्माण हटाने पहुंची रेलवे की टीम विरोध के बाद लौटी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ हाथापाई
    Breaking News

    Tatanagar: बागबेड़ा ग्वाला बस्ती में अवैध निर्माण हटाने पहुंची रेलवे की टीम विरोध के बाद लौटी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ हाथापाई

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मंगलवार को बागबेड़ा स्थित ग्वाला बस्ती में अवैध निर्माण हटाने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ हाथापाई की घटना भी सामने आई।

    जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग ने 15 दिन पहले ग्वाला बस्ती निवासी मेघा यादव को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद विभाग की टीम सुरक्षा बलों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची।

    JAMSHEDPUR NEWS: बाजार में छोटे लेन-देन की टेंशन खत्म, सिंहभूम चैंबर ने बांटे 3 लाख के सिक्के, अब तक 40 लाख का वितरण

    हालांकि, जैसे ही टीम मौके पर कार्रवाई शुरू करने लगी, बस्ती के लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ धक्का-मुक्की की भी सूचना है।

    स्थिति बिगड़ती देख रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा और टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही थी और नोटिस भी पहले ही दिया जा चुका था। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई।

    JAMSHEDPUR NEWS:गंगा नारायण सिंह जयंती के सफल आयोजन पर समीक्षा सह धन्यवाद-आभार बैठक, समाज की एकता को मिली नई दिशा

    फिलहाल रेलवे प्रशासन आगे की रणनीति तैयार कर रहा है और संभावना जताई जा रही है कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ दोबारा कार्रवाई की जा सकती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    scuffle with senior section engineer Tatanagar: Railway team that arrived to remove illegal construction in Bagbeda Gwala Basti returned after protests Tatanagar: बागबेड़ा ग्वाला बस्ती में अवैध निर्माण हटाने पहुंची रेलवे की टीम विरोध के बाद लौटी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ हाथापाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बाजार में छोटे लेन-देन की टेंशन खत्म, सिंहभूम चैंबर ने बांटे 3 लाख के सिक्के, अब तक 40 लाख का वितरण

    April 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:गंगा नारायण सिंह जयंती के सफल आयोजन पर समीक्षा सह धन्यवाद-आभार बैठक, समाज की एकता को मिली नई दिशा

    April 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों ने सीखा बिजली उत्पादन का गुर, ‘आधुनिक पावर’ प्लांट का किया शैक्षणिक दौरा

    April 27, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: तस्करी करके बेंगलुरु ले जाए जा रहे तीन लड़कों को बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार

    April 27, 2026

    Tatanagar: बागबेड़ा ग्वाला बस्ती में अवैध निर्माण हटाने पहुंची रेलवे की टीम विरोध के बाद लौटी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ हाथापाई

    April 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group