Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20 घायल
    Breaking News

    Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।  सुंदरगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर हुए हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर जा रही बस मंगलवार रात चांदीपोश थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराई और इस हादसे में मारे गए लोगों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बस का एक हिस्सा काटने के बाद कुछ यात्रियों को बाहर निकाला गया। केबिन में बैठकर यात्रा करने के दौरान घायल हुए एक यात्री ने बताया कि चालक का बस पर से नियंत्रण खोने के बाद वह सड़क पर ‘डिवाइडर’ से टकरा गई और फिर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को राउरकेला सरकारी अस्पताल और पास के लहुनीपाड़ा अस्पताल ले जाया गया तथा कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 ghaayal Road Accident: Pramila bus going from Rourkela to Jajpur collided with a truck on NH 143 20 injured. 20 घायल 4 people died 4 लोगों की मौत Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    April 29, 2026

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    April 29, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 358.92 अंक चढ़ा

    April 29, 2026
    Recent Post

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    April 29, 2026

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    April 29, 2026

    Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

    April 29, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 358.92 अंक चढ़ा

    April 29, 2026

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group