Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती?
    Breaking News

    Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती?

    News DeskBy News DeskApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा किए जाने के 46 दिन बाद राज्य का हाल के वर्षों का सबसे तीखा राजनीतिक मुकाबला बुधवार को रिकॉर्ड मतदान और जीत के परस्पर दावों के साथ समाप्त हो गया, और अब नतीजों का इंतजार है। मतगणना चार मई को होगी, जब यह स्पष्ट हो जाएगा कि बनर्जी का लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रहता है या भाजपा अंततः राज्य में सत्ता तक पहुंचने में सफल होती है।

    यह चुनाव केवल इस बात तक सीमित नहीं रह गया है कि राज्य सचिवालय नबान्न तक कौन पहुंचेगा, बल्कि यह इस बात पर जनमत संग्रह बन गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 वर्षों के शासन के बाद भी बंगाल की केंद्रीय राजनीतिक शक्ति बनी रहती हैं या नहीं, और क्या लगातार चौथी जीत उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत विपक्षी चेहरा स्थापित कर सकती है, या फिर भाजपा को राज्य में सत्ता का रास्ता मिल गया।

    Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की 531 पन्नों की चार्जशीट

    दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया, जब बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं और 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था।

    Jharkhand Crime: शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

    बनर्जी के लिए यह चुनाव उनके राजनीतिक जीवन की निर्णायक लड़ाई माना जा रहा है। लगातार तीन कार्यकाल और डेढ़ दशक तक सत्ता में रहने के बाद वह न केवल सत्ता बरकरार रखने बल्कि अपने स्थापित राजनीतिक ढांचे की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और बनर्जी के बीच अंतर लगभग समाप्त हो चुका है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Result: After voting in Bengal Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती? now the results are awaited on May 4; will Mamata Banerjee face the challenge of retaining power?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की 531 पन्नों की चार्जशीट

    April 30, 2026

    Jharkhand Crime: शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

    April 30, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 821.79 अंक टूटा

    April 30, 2026
    Recent Post

    Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती?

    April 30, 2026

    Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरणकांड में बिष्टुपुर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की 531 पन्नों की चार्जशीट

    April 30, 2026

    Jharkhand Crime: शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

    April 30, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 821.79 अंक टूटा

    April 30, 2026

    Jharkhand Police: ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिसकर्मियों का वेतन भुगतान शुरू, डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद लिया फैसला

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group