Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़
Breaking News

Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़

News DeskBy News DeskMay 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। रविवार को सुबह से ही एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिन की शुरुआत भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर एवं सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड सहित जमशेदपुरवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना कर की। वहीं, उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आह्वान पर सूर्य मंदिर परिसर में कल्पवृक्ष, सफेद चंदन, कर्पूर, श्री रुद्राक्ष, जायफल और अगरवुड के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के संग आकर्षक केक कटिंग कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ, पौधा, पुस्तक व अंगवस्त्र भेंटकर पूर्व सीएम रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन की विशेष धूम रही। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों समर्थकों ने अपने प्रिय नेता के साथ फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की। एग्रिको आवासीय कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, सामाजिक संगठन, कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के संग बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सीएम रघुवर दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त करने पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जन्मदिन पर सोशल मीडिया, फ़ोन कॉल एवं व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया। कहा कि लोगों के मिले प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ, कार्यकर्ताओं के प्यार और अपनत्व को हृदय से स्वीकार करता हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर ने उन्हें काफी आशीर्वाद और प्यार दिया है। जमशेदपुर की जनता और कार्यकर्ताओं के सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा।

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

November 16, 2026
Recent Post

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

November 16, 2026

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group