Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Social Work :भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर   जल वितरण सेवा निरंतर जारी — भीषण गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत 
    Breaking News

    Railway Social Work :भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर   जल वितरण सेवा निरंतर जारी — भीषण गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत 

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर
    ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर निःस्वार्थ भाव से जल वितरण सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। यह सराहनीय पहल न केवल यात्रियों को शीतलता प्रदान कर रही है, बल्कि सेवा, सहयोग एवं मानवता के उत्कृष्ट मूल्यों को भी सुदृढ़ कर रही है।
    दिनांक 26 अप्रैल 2026 से प्रारंभ इस सेवा अभियान के अंतर्गत स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर सदस्य पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ स्टेशन परिसर में यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान यह सेवा यात्रियों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रही है, जिसकी व्यापक सराहना भी की जा रही है।
    स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा न केवल पेयजल वितरण किया जा रहा है, बल्कि यात्रियों को सुव्यवस्थित एवं सहज तरीके से सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इस सेवा अभियान के माध्यम से टीम के सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक परिचय दिया जा रहा है।
    सीनियर डीसीएम श्री अनुराग कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान यह जल वितरण सेवा निरंतर जारी रहेगी, जिससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को नियमित रूप से शीतल पेयजल की सुविधा मिलती रहे।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur News Hindi Bilaspur Railway Station Free Drinking Water India Heatwave Relief Service Indian railway update Indian Railways Initiative Indian Railways NEWS Passenger Help Service Public Service India Railway Passenger सुविधा Railway Social Work Scout Guide Service SECR Bilaspur Division Summer Campaign India Summer Relief India Water Distribution Service जल वितरण सेवा बिलासपुर रेलवे स्टेशन भारत स्काउट गाइड स्काउट एंड गाइड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन

    May 6, 2026

    Jharkhand Naxal: झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़े दो माओवादी गिरफ्तार, AK 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

    May 6, 2026

    JAC Inter Result: जेएसी ने कक्षा 12व़ी के परिणाम घोषित किये; लड़कियों ने कामर्स और आर्ट्स में, लड़कों ने साइंस में बाजी मारी, जानें कौन रहा टापर्स?

    May 6, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन

    May 6, 2026

    Jharkhand Naxal: झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़े दो माओवादी गिरफ्तार, AK 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

    May 6, 2026

    JAC Inter Result: जेएसी ने कक्षा 12व़ी के परिणाम घोषित किये; लड़कियों ने कामर्स और आर्ट्स में, लड़कों ने साइंस में बाजी मारी, जानें कौन रहा टापर्स?

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :माहवारी स्वच्छता पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :उपायुक्त की समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारी और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group