Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह के सात स्थानों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का किया शुभारंभ, 25.90 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके
    Breaking News

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह के सात स्थानों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का किया शुभारंभ, 25.90 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में, विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को सीतारामडेरा, बर्मामाइंस एवं बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 25 लाख 90 हजार 284 रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के तहत पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित डॉग सेल्टर परिसर, शिव मंदिर के पीछे ईस्ट बंगाल कॉलोनी पुराना सीतारामडेरा, भालुबासा मुखी समाज विकास भवन के सामने, रामाधीन बगान टेल्को स्थित सामुदायिक भवन परिसर, महानंद बस्ती टेल्को में पीपल पेड़ के समीप, लक्ष्मीनगर प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट तथा जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य किए जाएंगे।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी, जिससे आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक समेत कई कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baridih News Barmamines news BJP MLA Purnima Sahu East Singhbhum development High Mast Light Installation High Mast Light Project Jamshedpur civic news Jamshedpur East MLA Jamshedpur High Mast Light Jamshedpur local news Jharkhand development news Jharkhand Hindi news Sidgora News Sitaramdera News Telco News Jamshedpur Urban Development Scheme Urban Infrastructure News जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर विकास कार्य पूर्णिमा साहू समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group