Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, मेयर सुधा गुप्ता ने दिए कई अहम निर्देश
Breaking News

Jamshedpur News :मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, मेयर सुधा गुप्ता ने दिए कई अहम निर्देश

News DeskBy News DeskMay 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई संवेदकों, नगर निगम अधिकारियों, सिटी मैनेजर और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा उठाव, मैनपावर की उपलब्धता और संसाधनों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

रात्रि में भी होगा कचरा उठाव

बैठक में मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मानगो की बढ़ती आबादी और लोगों की अपेक्षाओं को देखते हुए सफाई व्यवस्था में लगातार सुधार की आवश्यकता है।

मेयर ने निर्देश दिया कि अब शहर में रात्रि के समय भी कचरा उठाव अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य दिन के समय यातायात बाधित होने से बचाना और बाजारों तथा मुख्य सड़कों को स्वच्छ बनाए रखना है।

छुट्टियों में भी चलेगा सफाई अभियान

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी विशेष कार्य योजना बनाकर नियमित सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही सफाई कार्य में लगे संवेदकों को पर्याप्त संख्या में मैनपावर बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मेयर ने स्पष्ट कहा कि हर वार्ड में नियमित सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

नई कचरा गाड़ियों की खरीद होगी

सफाई व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मेयर ने नई कचरा उठाव गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उनका कहना था कि संसाधनों में वृद्धि से सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

नागरिकों से भी मांगा सहयोग

बैठक के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है।

उन्होंने लोगों से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा देने की अपील की।

“स्वच्छ मानगो, स्वस्थ मानगो” पर जोर

नगर उप आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि “स्वच्छ मानगो, स्वस्थ मानगो” के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था में और व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनिटरिंग टीम बनाकर जिम्मेदारी के साथ कचरा उठाव कार्य का निष्पादन कराया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group