Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: डेढ़ साल की बच्ची लापता, पुलिस ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की
Breaking News

Jharkhand: डेढ़ साल की बच्ची लापता, पुलिस ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की

News DeskBy News DeskMay 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. पुलिस ने दो दिन पहले रांची के खोरहा टोली स्थित अपने घर से लापता हुई 18 महीने की बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्ची शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, “घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस को बच्ची किसी नाले में गिर जाने की आशंका है। पुलिस बच्ची का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। रांची शहर के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बच्ची अपने घर से लापता हुई है और अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। हमने उसकी जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कई थानों को अलर्ट पर रखा गया है और बच्ची की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।”

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें बच्ची के जल्द सुरक्षित घर वापस आने का आश्वासन दिया। साहू ने दावा किया, “बच्ची के परिवार से मुलाकात के बाद यह बात सामने आयी कि कुछ बदमाशों ने बच्ची का अपहरण किया हो सकता। अपराधी ‘वीडियो कॉल’ के जरिए बच्ची को दिखा रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं।”

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

उन्होंने कहा, मैं पुलिस को बच्ची को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिवार को सौंपने के लिए 36 घंटे का समय देता हूं। अगर पुलिस तय समय सीमा के भीतर बच्ची को बरामद नहीं करती है, तो पार्टी के सभी कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करेंगे।”रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया और रांची पुलिस को बच्ची का पता लगाने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group