Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: पुलिस ने शरीर के कुछ अंग बरामद किए, इनके 18 माह की लापता बच्ची के अवशेष होने की आशंका
    Breaking News

    Jharkhand Crime: पुलिस ने शरीर के कुछ अंग बरामद किए, इनके 18 माह की लापता बच्ची के अवशेष होने की आशंका

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के रांची में चार दिन पहले अपने घर से कथित तौर पर लापता हुई 18 महीने की बच्ची की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मंगलवार को खुले नाले से एक बच्ची के शरीर के कुछ अंग बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शरीर के अंगों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा कि क्या ये अंग लापता बच्ची के हैं? शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोरहा टोली स्थित अपने घर से बच्ची लापता हो गई।

    रांची शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने बताया, हमने इलाके में तलाश अभियान के दौरान दो हड्डियां और मांस के टुकड़े बरामद किए। अवशेषों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है। आशंका है कि ये अवशेष लापता बच्ची के ही हैं। डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अवशेष लापता बच्ची के ही हैं। हालांकि, पुलिस और एनडीआरएफ का तलाश अभियान अब भी जारी है।” राणा ने बताया कि बच्ची का घर खुले नाले से महज छह फुट की दूरी पर स्थित है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का विश्लेषण करने पर पता चला कि घटना वाले दिन लड़की घर से बाहर नहीं निकली थी। इसी वजह से लड़की के नाले में गिरने का संदेह है।

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    हालांकि, पुलिस अब भी बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाश कर रही है और इसके लिए बच्ची की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें बच्ची के जल्द सुरक्षित घर वापस आने का आश्वासन दिया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया और रांची पुलिस को बच्ची का पता लगाने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया।

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Crime: Police recovered some body parts Jharkhand Crime: पुलिस ने शरीर के कुछ अंग बरामद किए suspected to be the remains of a missing 18-month-old girl. इनके 18 माह की लापता बच्ची के अवशेष होने की आशंका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group