Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण खर्चों को लेकर सतर्कता बरत रही टाटा मोटर्स, जानें CEO वाघ ने और क्या कहा?
Breaking News

Tata Motors: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण खर्चों को लेकर सतर्कता बरत रही टाटा मोटर्स, जानें CEO वाघ ने और क्या कहा?

News DeskBy News DeskMay 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. वाणिज्यिक वाहन बाजार की अग्रणी टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरिश वाघ ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न कई चुनौतियों को देखते हुए कंपनी अपनी खर्च योजनाओं को लेकर थोड़ी सावधानी बरत रही है। वाघ ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को फिलहाल बदला नहीं है, लेकिन आगे चलकर इसके क्रियान्वयन में समय संबंधी अंतर हो सकता है।

वाघ ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है और इसका असर उद्योग पर पड़ रहा है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मांग मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 2026-27 में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में एकल अंक में वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों की खरीदारी के फैसलों में कुछ सतर्कता जरूर दिख रही है, लेकिन मांग बनी रहने के कारण बिक्री प्रभावित नहीं हो रही है। वाघ ने कहा कि अनिश्चितता के कारण कंपनी ने अपनी खर्च योजनाओं की समीक्षा की है और फिलहाल सावधानीपूर्वक आगे बढ़ रही है।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

उन्होंने कहा कि कंपनी महत्वपूर्ण बाहरी और व्यापक आर्थिक संकेतकों पर नजर रख रही है ताकि जरूरत पड़ने पर योजनाओं में तुरंत बदलाव किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा मोटर्स का वार्षिक पूंजीगत व्यय आमतौर पर राजस्व का दो से चार प्रतिशत रहता है और चालू वित्त वर्ष के लिए यह लगभग 3,000 करोड़ रुपये है।

वाघ ने कहा कि अनिश्चितता के कारण कंपनी ने अपने व्यय कार्यक्रम की समीक्षा की है और फिलहाल सतर्क रुख अपनाया गया है।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group