


Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स की नेशनल टॉपर भव्या को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड से एक और बेटी ने किया कमाल. यह अत्यंत आनंद का पल है कि झारखंड के हमारे नौनिहाल, शिक्षा हो या खेल हर क्षेत्र में इतिहास रचते जा रहे हैं. चाहे वो विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व हो या शिक्षा में, हर क्षेत्र में हमारे मेहनतकश बेटा और बेटियां झारखंड राज्य समेत देश का मान बढ़ा रहे हैं.
कुछ दिनों पहले झारखंड की हमारी एक और बेटी शांभवी भी आइसीएसई 12वीं में नेशनल टॉपर बनी थी. मुख्यमंत्री ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परिणाम पर कहा कि इस स्कूल में पढ़ने वाले हमारे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की मेहनत का सुखद परिणाम है.



