Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर की ये मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर की ये मांग

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जुगसलाई बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधी बाजार स्थित “यूनिक कलेक्शन” नामक कपड़ा दुकान के पास पहुंचे. इनमें से एक दुकान में घुसा और अचानक गोली चला दी. इस घटना में दुकान संचालक विनेश कुमार बेरिया बाल-बाल बच गए. गोली उनके कान के बेहद करीब से गुजर गई. घटना के बाद जुगसलाई बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार युवक अचानक दुकान के पास पहुंचे. इसके बाद एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा और फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदार और ग्राहक डरकर इधर-उधर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

    Jharkhand Police: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 17और 24 मई को दो चरणों में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

    प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी विनेश कुमार बेरिया से पिछले करीब छह महीने से रंगदारी मांगी जा रही थी. उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही थीं. शुक्रवार की फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

    Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: जुगसलाई बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर की ये मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 17और 24 मई को दो चरणों में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

    May 16, 2026

    Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया

    May 16, 2026

    Ratan Tata Trust: सर रतन ट्रस्ट की 16 मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के स्थगन का निर्देश, नियमों के कथित उल्लंघन की जांच अब भी जारी

    May 16, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Police: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने 17और 24 मई को दो चरणों में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान

    May 16, 2026

    Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया

    May 16, 2026

    Ratan Tata Trust: सर रतन ट्रस्ट की 16 मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के स्थगन का निर्देश, नियमों के कथित उल्लंघन की जांच अब भी जारी

    May 16, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर की ये मांग

    May 16, 2026

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    May 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group