Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया
    Breaking News

    Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  रेलवे बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों (जोन) और मंडलों से कर्मचारियों को नवगठित दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र और पूर्वी तटीय क्षेत्र के रायगड़ा मंडल में स्थानांतरित करने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। बोर्ड ने कहा कि कई क्षेत्रीय रेलवे ने कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यमुक्त नहीं किया है, जिससे इन नवनिर्मित रेलवे इकाइयों में श्रमशक्ति की कमी हो सकती है तथा उनके कुशल कामकाज पर असर पड़ सकता है।

    रेल मंत्रालय ने नया रेलवे क्षेत्र तथा पूर्वी तटीय क्षेत्र के अंतर्गत एक नया मंडल बनाया है, जो एक जून, 2026 से चालू हो जायेंगे। नए क्षेत्र के बनने से कुल रेलवे क्षेत्र (जोन) बढ़कर 18 हो जायेंगे। इसी प्रकार, रायगड़ा मंडल के जुड़ने से रेलवे मंडलों की कुल संख्या 70 हो जाएगी।
    सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को भेजे ‘दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) और रायगड़ा मंडल का परिचालन’ नामक पत्र में, बोर्ड ने कहा कि दोनों इकाइयां एक जून, 2026 से चालू हो जाएंगी और इसके लिए एक राजपत्र अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

    बोर्ड ने कहा है कि एससीओआर और रायगड़ा मंडल का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, सभी जोन के महाप्रबंधकों को इन इकाइयों में काम करने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और तदनुसार अनुपालन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
    बोर्ड के पत्र में कहा गया है, ‘रेलवे से अभी तक अनुपालन पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। एनओसी जारी करने और एनओसी जारी किए गए कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की वर्तमान स्थिति अपेक्षित स्तर से काफी नीचे है।’’ बोर्ड ने कहा कि एससीओआर मुख्यालय में काम करने के इच्छुक 329 से अधिक कर्मचारियों और रायगड़ा मंडल में काम करने के इच्छुक 271 कर्मचारियों के फैसलों पर अब भी विचार नहीं किया गया है।

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    बोर्ड ने कहा कि एससीओआर मुख्यालय में केवल 183 कर्मचारियों ने ही कार्यभार संभाला है, जबकि रायगड़ा मंडल में 47 कर्मचारियों ने कार्यभार संभाला है जबकि उनके लिए क्रमश: 526 और 191 कर्मचारियों के लिए मंजूरी दी गई थी। बोर्ड ने कहा,‘‘यह स्पष्ट है कि रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इससे एससीओआर और रायगड़ा मंडल के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।’

    ’ बोर्ड ने महाप्रबंधकों से आग्रह किया है कि वे उन कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें जिन्हें एनओसी जारी किया जा चुका है और 15 मई, 2026 तक सभी लंबित एनओसी अनुरोधों का सकारात्मक रूप से समाधान करें। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को 20 मई, 2026 तक कार्यमुक्त कर दिया जाए और वे 26 मई, 2026 तक अपनी नई इकाइयों में कार्यभार ग्रहण कर लें।

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway Board: Railway Board raised the issue of delay in transfer of employees in South Coast Railway Zone and Rayagada Division Railway Board: रेलवे बोर्ड ने दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र एवं रायगड़ा मंडल में कर्मचारियों के स्थानांतरण में देरी का मुद्दा उठाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026
    Recent Post

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group