Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET UG के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की सदस्य और जीव विज्ञान की प्रवक्ता को CBI ने किया गिरफ्तार
    Breaking News

    NEET UG के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की सदस्य और जीव विज्ञान की प्रवक्ता को CBI ने किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को जीव विज्ञान की उस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया जो तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की समिति का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित सरगना पी.वी. कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की गई है। सीबीआई ने बताया कि जीव विज्ञान की प्रवक्ता मनीषा मंधारे को यहां एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वह कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) से जुड़ी परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और एनटीए द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त की गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि मंधारे के पास वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।

    आरोप है कि मंधारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिन्हें 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के माध्यम से अप्रैल 2026 में नीट के संभावित अभ्यर्थियों को जुटाया और पुणे स्थित उनके आवास पर इन अभ्यर्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित की गईं। आरोप है कि मंधारे ने लीक हुए प्रश्न और उनके उत्तर चुनिंदा छात्रों को लिखवाए और इसके बदले में लाखों रुपये शुल्क के रूप में वसूले। इनमें से अधिकांश प्रश्न तीन मई को आयोजित परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे। प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित नीट-यूजी को रद्द कर दिया गया। सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। कुलकर्णी कई वर्ष से नीट के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समितियों में कार्यरत थे।

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    गोपनीय सामग्री तक अपनी विशेष पहुंच का फायदा उठाते हुए कुलकर्णी ने कथित तौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अपने घर पर विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं और अपने छात्रों को वे प्रश्न और उत्तर लिखवाए जो तीन मई को आयोजित नीट-यूजी में पूछे गए थे। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह के दौरान उन्होंने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को संगठित किया, जिसे सीबीआई ने 14 मई को गिरफ्तार किया था।’’एनटीए के अनुसार, परीक्षा आयोजित होने के चार दिन बाद सात मई की शाम को कथित अनियमितताओं की सूचना प्राप्त हुई। एनटीए ने बताया कि स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अगली सुबह ही यह सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भेज दी गई थी।

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI arrests NEET UG question paper setting committee member and biology lecturer NEET UG के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की सदस्य और जीव विज्ञान की प्रवक्ता को CBI ने किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    May 17, 2026

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Jharkhand: BJP के महासचिव अनिल महतो  की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया

    May 17, 2026
    Recent Post

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    May 17, 2026

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Jharkhand: BJP के महासचिव अनिल महतो  की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया

    May 17, 2026

    Jharkhand: CRPF के एक पूर्व जवान की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

    May 17, 2026

    CBSE ने कक्षा नौ के छात्रों के लिए एक जुलाई से तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group