Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के लिए 17,281 बीएलए तैनात किए, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई ये आशंका
    Breaking News

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के लिए 17,281 बीएलए तैनात किए, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई ये आशंका

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम न हटाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने 17,281 बूथ-स्तरीय एजेंट तैनात किए हैं। कमलेश ने कहा कि पार्टी मतदाता सूचियों के एसआईआर का स्वागत करती है, लेकिन इसके संचालन के तरीके का विरोध करती है। उन्होंने कहा, झारखंड में लगभग 29,000 बूथ हैं। इनके लिए पार्टी ने राज्य भर में 17,281 बीएलए तैनात किए हैं। उन्हें इस उद्देश्य से प्रशिक्षित किया गया है कि राज्य में मतदाता सूचियों के आगामी एसआईआर के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम न हटाया जाए। कमलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग को नये मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृत लोगों के नाम हटाने होते हैं।

    उन्होंने कहा, “लेकिन (अन्य राज्यों में) पात्र मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इसलिए बीएलए इस अभियान के दौरान सतर्क रहेंगे और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के साथ करीबी समन्वय में काम करेंगे। कमलेश ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की मंशा “ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाने” की है। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में जो हुआ, उसे झारखंड में दोहराने नहीं दिया जाएगा। एसआईआर अभियान औपचारिक रूप से 30 जून को शुरू होगा। मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि दावे और आपत्तियां चार सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    281 BLAs for SIR process 281 बीएलए तैनात किए Jharkhand Congress: Congress deployed 17 Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया के लिए 17 state president expressed this apprehension प्रदेश अध्यक्ष ने जताई ये आशंका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group