Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा
    Breaking News

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में दो में से एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी जिसके बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने ‘‘विधायकों की खरीद-फरोख्त’’ की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग (ईसी) को पत्र लिखा और कहा कि विपक्षी दल के पास विधानसभा में जरूरी संख्या बल नहीं है। ये दो सीट उन 10 राज्य की 24 सीट में शामिल हैं जिन पर 18 जून को चुनाव होगा।

    राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव अमर कुमार बाउरी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी ने झारखंड में खाली हो रही दो राज्यसभा सीट में से एक पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।’’

    बाउरी ने कहा कि पार्टी केवल चुनाव लड़ने के लिए ही उम्मीदवार नहीं उतार रही बल्कि वह अपनी जीत भी सुनिश्चित करेगी। झारखंड की इन दो सीट में से एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी तथा दूसरी सीट से भाजपा नेता दीपक प्रकाश सांसद हैं जिनका छह साल का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है।

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    वर्तमान में 81 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 24 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 21 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी तथा जनता दल (यूनाइटेड) का एक-एक विधायक शामिल है। वहीं, ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दो विधायक शामिल हैं।

    इनके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी सदन में एक सदस्य है। बाउरी ने कहा, हमें जीत के लिए 81 मत में से 28 मत हासिल करने होंगे और हम निश्चित रूप से ये मत हासिल करेंगे।’’
    इस घोषणा के बाद झामुमो ने चुनाव के दौरान संभावित ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा।
    पार्टी ने अपने पत्र में कहा, ‘‘झारखंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के केवल 21 सदस्य हैं। इसके बावजूद विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे।’’

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    पत्र में कहा गया कि राज्यसभा का कोई उम्मीदवार विधानसभा के कम से कम 28 सदस्यों के प्रथम वरीयता मत हासिल करने पर विजयी घोषित होता है। पत्र में कहा गया, इसलिए, हमारे गठबंधन में 56 सदस्य होने के मद्देनजर राज्यसभा के लिए हमारे दो सदस्यों का निर्वाचन सुनिश्चित है।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JMM wrote a letter to the Election Commission over fears of horse-trading. JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा Rajya Sabha Election: BJP will contest Rajya Sabha elections in Jharkhand; will field a candidate on one seat Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group