Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Cyber Froud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गये
Breaking News

Cyber Froud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गये

News DeskBy News DeskMay 30, 2026Updated:May 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये लोगों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उनसे धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को साइबर धोखाधड़ी के आरोप में बृहस्पतिवार रात यहां एक अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार अंतर-जिला साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी पहचान दस्तावेज के जरिये लोगों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर उनसे धोखाधड़ी करते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि फ्लैट के मालिक निखिल ने उन्हें वहां बुलाया था, उन्हें साइबर अपराध करने का तरीका सिखाया था और वह उनके माध्यम से अपनी योजनाओं को अंजाम दे रहा था।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से तीन रामगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक-एक बोकारो और जामताड़ा का है। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों की 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, आठ चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड बरामद किए हैं।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group