Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
    Breaking News

    Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने संस्कारों, रूढ़िजन्य विधियों एवं समाज को बचाने की राह चुनी : चम्पाई सोरेन ,बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन के स्वागत में सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज
    News DeskBy News DeskMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झारग्राम। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिनपुर (झारग्राम) पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के स्वागत में आदिवासी समाज के हजारों लोग जुटे। पूर्व सीएम यहां भारत जकात मांझी परगना महाल द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

    यहाँ पहुंचने पर चम्पाई सोरेन का स्वागत बिनपुर के नवनिवार्चित भाजपा विधायक डॉ. प्रणत टुडू एवं मांझी परगना महाल के सदस्यों ने किया। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने आदिवासियों को एकजुट होकर समाज एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कई दशकों के उत्पीड़न को दरकिनार करते हुए अपने समाज एवं परंपराओं को बचाने की राह चुनी। उन्होंने जंगलमहल की 40 में से 38 सीटें तथा बंगाल की एसटी आरक्षित सभी 16 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए जनता को धन्यवाद दिया।

    Jamshedpur: आनंद मार्ग ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को रक्त वीर सम्मान से किया सम्मानित 

    उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आदिवासी समाज की रूढ़िजन्य परम्पराओं को बचाने तथा अपने गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों (वीर सिदो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी, वीरांगना फूलो-झानो आदि) के बारे में अगली पीढ़ी को बताने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    चम्पाई सोरेन ने कहा कि बंगाल की जनता ने इन चुनावों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को चुन कर नया इतिहास रच दिया है। अब बंगाल विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों के भागने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने सेना को सीमावर्ती इलाकों की जमीनें उपलब्ध करवा दी हैं, जिन पर बाड़ लगने के बाद घुसपैठ बहुत मुश्किल हो जाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ता शीतल रजक की स्मृति में भाजपा उलीडीह मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सहयोग को बढ़े मदद के हाथ, भाजपा ने आर्थिक सहयोग हेतु बनाई पांच सदस्यीय समिति

    इस मौके पर बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू ने कहा – “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम सभी के अभिभावक चम्पाई सोरेन जी का बंगाल चुनावों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका मार्गदर्शन समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है, तथा हम सबको उनके दिखाए राह पर चल कर आदिवासी संस्कृति के संवर्धन में लग जाना चाहिए।”

    ज्ञात हो कि हाल में ही संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का जिम्मा मिला था। यहां की 95% सीटों के साथ भाजपा ने कुल 207 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladeshi infiltrators Bengal Bengal Political News Bharat Jakat Majhi Pargana Mahal Binpur MLA Pranat Tudu BJP wins Bengal Champai Soren Jhargram visit Jhargram breaking news. Jhargram latest update Jhargram news Jharkhand ex-CM Champai Soren Junglemahal BJP victory Narendra Modi Bengal win Suvendu Adhikari CM Bengal tribal culture preservation West Bengal Election Results आदिवासी समाज झारग्राम आदिवासी संस्कृति संरक्षण गूगल ट्रेंडिंग न्यूज़ झारग्राम घुसपैठियों पर कार्रवाई चम्पाई सोरेन झारग्राम दौरा जंगलमहल चुनाव नतीजे झारग्राम न्यूज़ नरेंद्र मोदी बंगाल चुनाव पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बंगाल में भाजपा सरकार बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 बिनपुर विधायक प्रणत टुडू भारत जकात मांझी परगना महाल वीर सिदो कान्हू सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: आनंद मार्ग ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को रक्त वीर सम्मान से किया सम्मानित 

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ता शीतल रजक की स्मृति में भाजपा उलीडीह मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सहयोग को बढ़े मदद के हाथ, भाजपा ने आर्थिक सहयोग हेतु बनाई पांच सदस्यीय समिति

    May 31, 2026

    Jamshedpur News :टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आनंद मार्ग ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को रक्त वीर सम्मान से किया सम्मानित 

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ता शीतल रजक की स्मृति में भाजपा उलीडीह मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सहयोग को बढ़े मदद के हाथ, भाजपा ने आर्थिक सहयोग हेतु बनाई पांच सदस्यीय समिति

    May 31, 2026

    Jamshedpur News :टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जदयू ने तीन मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी रणनीति

    May 31, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group