Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Breaking News

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    News DeskBy News DeskJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जमशेदपुर वन प्रमंडल एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह मानगो स्थित वन विभाग सभागार हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हस्तियों की उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी घोष, चंचल भाटिया, डॉ. ताजदार आलम, गोविंद विद्यालय तमोलिया के निदेशक राजेश शर्मा, प्राचार्य सुनीता त्रिपाठी तथा प्रधानमंत्री उच्च विद्यालय बावनगोड़ा के प्रधानाचार्य शाहिद इकबाल शामिल हुए।

    दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

    समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद वन विभाग और गीता थिएटर की ओर से सभी अतिथियों का पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम नृत्य स्टूडियो के निर्देशक एवं समर कैंप प्रशिक्षक राम मारडी द्वारा निर्देशित आकर्षक गणेश वंदना से हुई।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    संपूर्ण आश्रय संस्था के सदस्यों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत और नृत्य के बाद मंच पर सामाजिक संदेश देने वाले दो महत्वपूर्ण नाटकों का मंचन किया गया।

    बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर गांधी कुष्ठ आश्रम के बच्चों ने “नशा करें नाश” नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। वहीं समर कैंप के बच्चों ने वन, पर्यावरण, जलवायु और वन्यजीव संरक्षण पर आधारित “धरती की पुकार” नाटक का मंचन कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दोनों नाटकों के बाद उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा की सामूहिक शपथ भी ली।

    बच्चों को मिला बहुआयामी प्रशिक्षण

    गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि इस वर्ष समर कैंप का आयोजन दो चरणों में किया गया। एक कैंप मानगो वन विभाग सभागार में तथा दूसरा गांधी आश्रम, बाराद्वारी में कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चों के लिए आयोजित किया गया।

    कैंप में बच्चों को अभिनय, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तकला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, गुड टच-बैड टच, महिला स्वास्थ्य, गणितीय खेल, आपदा प्रबंधन, कानूनी जागरूकता, बाल श्रम, बाल विवाह और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास

    जमशेदपुर वन प्रमंडल के पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और किताबों की दुनिया से बाहर निकालकर प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना था। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशा विरोधी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

    प्रमाण पत्र और सम्मान वितरण

    कार्यक्रम के अंत में दोनों समर कैंपों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं को “दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन झारखंड सम्मान-2026” देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन आभार ज्ञापन एवं खाद्य सामग्री वितरण के साथ हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Child Development Program Children Theatre Workshop Climate Awareness cultural program Jamshedpur environmental awareness environmental protection forest conservation Free Summer Camp Jamshedpur Gandhi Kushth Ashram Geeta Kumari Geeta Theatre Jamshedpur Jamshedpur Forest Division Jamshedpur news Jamshedpur Summer Camp Mango Forest Auditorium Nasha Mukti Campaign Saba Alam Ansari Summer Camp Closing Ceremony Jamshedpur Wildlife Conservation World No Tobacco Day वन विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group