Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

News DeskBy News DeskJune 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: शहर के दो सरकारी अस्पतालों में लगातार दो दिनों के भीतर हुई दो मरीजों की मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इन घटनाओं को संभावित चिकित्सीय लापरवाही का मामला बताते हुए राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल और एमजीएम अस्पताल में हुई दोनों घटनाएं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर सवाल

विधायक के अनुसार जेम्को स्थित आजाद बस्ती निवासी भुवनेश्वर कुमार को कमर में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती कर उचित उपचार देने के बजाय केवल एक इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। घर लौटने के कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।

एमजीएम अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप

दूसरी घटना भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी श्रवण कुमार से जुड़ी है। परिजनों के मुताबिक पैर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया था, लेकिन समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने के कारण अस्पताल परिसर में ही उनकी मौत हो गई।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

स्वास्थ्य मंत्री से भी की बातचीत

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से फोन पर बातचीत कर दोषी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लापरवाही साबित होती है तो संबंधित कर्मियों को सेवा से बर्खास्त तक किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित परिवारों से मिलीं विधायक

विधायक पूर्णिमा साहू मृतक भुवनेश्वर कुमार और श्रवण कुमार के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह पूरी मजबूती से प्रयास करेंगी।

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

उपायुक्त से जांच समिति गठित करने की मांग

विधायक ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से भी दूरभाष पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उपायुक्त ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया है। साथ ही परसुडीह थाना प्रभारी को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीब और जरूरतमंद लोगों की अंतिम उम्मीद होते हैं। ऐसे में उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आई ये घटनाएं आपातकालीन मरीजों के प्राथमिक परीक्षण, चिकित्सीय मूल्यांकन और उपचार प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group