Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुआ संतान, तो बच्ची की कर ली चोरी, ऐसे सामने आया मामला?
    Breaking News

    Jamshedpur: शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुआ संतान, तो बच्ची की कर ली चोरी, ऐसे सामने आया मामला?

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कपाली निवासी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दंपती ने बताया कि संतान न होने के कारण उन्होंने बच्ची का अपहरण किया था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के पुष्टि गांव में छापेमारी कर आफरीन को सकुशल बरामद किया।

    आरोपी दंपती ने बच्ची को अपने साथ पुरुलिया ले जाकर छिपाया था। पुलिस के अनुसार, अब्दुल जसीम कपाली में मोबाइल दुकान चलाता है। 26 मई को दंपती साकची बाजार गया था, जहां उनकी नजर आफरीन पर पड़ी। शादी के 10 साल बाद भी संतान न होने से परेशान होकर उन्होंने बच्ची को अपने साथ ले जाने का फैसला किया। वे आफरीन को कपाली स्थित अपने घर ले गए और एक दिन तक वहीं रखा।

    Jharkhand: झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल, सभी चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे थे

    बच्ची के लापता होने की खबर और सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद अफसाना उसे लेकर अपने मायके, पुरुलिया के झालदा स्थित पुष्टि गांव चली गई थी। इधर, 14 दिनों बाद अपनी बेटी को सुरक्षित देखकर मां रुकसार खान ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Saraikela:कपाली के हासाडुगरी में बंद ईंट भट्टे में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों रुपए मूल्य की मशीनरी और उपकरण गायब

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Childless after 10 years of marriage Jamshedpur: शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुआ संतान they stole a baby girl—here is how the case came to light. ऐसे सामने आया मामला तो बच्ची की कर ली चोरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल, सभी चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे थे

    June 11, 2026

    Saraikela:कपाली के हासाडुगरी में बंद ईंट भट्टे में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों रुपए मूल्य की मशीनरी और उपकरण गायब

    June 11, 2026

    Share Bazar: तेल कीमतों में बढ़ोतरी से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, Sensex 300 अंकों से अधिक लुढ़का

    June 11, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल, सभी चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे थे

    June 11, 2026

    Saraikela:कपाली के हासाडुगरी में बंद ईंट भट्टे में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों रुपए मूल्य की मशीनरी और उपकरण गायब

    June 11, 2026

    Share Bazar: तेल कीमतों में बढ़ोतरी से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, Sensex 300 अंकों से अधिक लुढ़का

    June 11, 2026

    Jamshedpur: शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुआ संतान, तो बच्ची की कर ली चोरी, ऐसे सामने आया मामला?

    June 11, 2026

    Seraikella-kharsawan: कपाली में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त

    June 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group