Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Weather: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत, छाये बादल, बारिश के आसार
    Breaking News

    Jamshedpur Weather: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत, छाये बादल, बारिश के आसार

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जमशेदपुर तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार दोपहर बाद बादल छाये हैं। बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनने से मानसून की रफ्तार बढ़ गई है। इसके प्रभाव से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने वाला अधिकतम तापमान अब घटकर करीब 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर में राजा कर्मकार नियुक्त हुए जिला मुख्यालय आयुक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 से 14 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। मानसून के आगमन से पहले जिले में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    BILASPUR NEWS: वडसा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का सफल कमीशनिंग, ट्रेनों का परिचालन होगा अधिक सुरक्षित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and rain is likely. Jamshedpur Weather: Relief for residents battling scorching heat and humidity; clouds have gathered Jamshedpur Weather: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत छाये बादल बारिश के आसार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर में राजा कर्मकार नियुक्त हुए जिला मुख्यालय आयुक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

    June 11, 2026

    BILASPUR NEWS: वडसा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का सफल कमीशनिंग, ट्रेनों का परिचालन होगा अधिक सुरक्षित

    June 11, 2026

    Jamshedpur News :दिनेश कुमार ने संगठन को दी गति, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक घाटशिला में सम्पन्न

    June 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर में राजा कर्मकार नियुक्त हुए जिला मुख्यालय आयुक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

    June 11, 2026

    BILASPUR NEWS: वडसा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का सफल कमीशनिंग, ट्रेनों का परिचालन होगा अधिक सुरक्षित

    June 11, 2026

    Jamshedpur News :दिनेश कुमार ने संगठन को दी गति, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक घाटशिला में सम्पन्न

    June 11, 2026

    Seraikella-kharsawan:झारखंड मिनरल्स संशोधन नियमावली-2026 पर सरायकेला में कार्यशाला आयोजित

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और जमीनी निगरानी पर उपायुक्त का जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    June 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group