Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. प्रतिद्वंद्वी समूह पर पथराव करने और गोलीबारी करने के आरोप में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जमशेदपुर के नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 जून को कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर इलाके में एक व्यक्ति और उसके पांच साथियों द्वारा कथित रूप से अपने प्रतिद्वंद्वी तथा दो अन्य लोगों पर पथराव करने और गोलीबारी करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हमले में तीन लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे के निर्देश पर मीणा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया था। मीणा ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को कदमा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के निकट सती घाट से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों के दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खाली खोखे भी बरामद किए थे।

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026

    Jamshedpur: टिनप्लेट कंपनी में 7 साल के लिए हुआ वेतन समझौता, कर्मचारियों को प्रतिमाह 19000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026

    Jamshedpur: टिनप्लेट कंपनी में 7 साल के लिए हुआ वेतन समझौता, कर्मचारियों को प्रतिमाह 19000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी

    June 13, 2026

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group