Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
Breaking News

Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

News DeskBy News DeskJune 14, 2026Updated:June 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रविवार को टुईलाडूंगरी स्थित गुरुद्वारा हॉल में ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित चुना शाह बाबा मजार पर चादरपोशी के साथ हुई। इसके पश्चात टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर संकल्प की सफलता के लिए विशेष अरदास एवं प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुद्वारा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वहीं, गुरुद्वारा हॉल में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सामाजिक समावेशन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे देश के प्रत्येक वर्ग में विश्वास और विकास का वातावरण बना है।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

कार्यक्रम में मंच संचालन तरसेम सिंह एवं बलजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, बाबा सिंह, जगतार सिंह, रॉकी सिंह, चंचल भाटिया, रिंकू सिंह, गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सुखदेव सिंह, सतवीर सिंह सूमो, नौशाद खान, शाहिद खान, इमरान समेत अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group