Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    Breaking News

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. लखनऊ में दिलकुशा के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का भारी फ्रेम रखा होने के कारण एक यात्री ट्रेन के चालक को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 13006 पंजाब मेल के लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाए, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रेन जब आगे बढ़ रही थी तभी लोको पायलट ने पटरी पर लोहे का भारी फ्रेम पड़ा देखा, जो किसी दरवाजे का हिस्सा लग रहा था।

    अधिकारियों के मुताबिक पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, हालांकि ट्रेन की गति कम होने के बावजूद इंजन फ्रेम से टकरा गया, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर रेलवे और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और इंजन से लोहे का टुकड़ा हटाया। साथ ही जांच के लिए फ्रेम को जब्त कर लिया गया है।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की लिखित शिकायत पर कैंटोनमेंट थाने में रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कैंट थाने की प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह शरारती तत्वों या नशे के आदी लोगों की हरकत लग रही है, हालांकि किसी बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जानकारी दे दी गई है।
    रेलवे और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway: Iron frame spotted on the tracks; major accident averted thanks to the alertness of the Punjab Mail's loco pilot. Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group