Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे मतदान, ‘INDIA’ गठबंधन की ये है योजना?
    Breaking News

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे मतदान, ‘INDIA’ गठबंधन की ये है योजना?

    News DeskBy News DeskJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सोमवार को दावा किया कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में झारखंड के सभी 81 विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत का भरोसा भी जताया, हालांकि राज्य विधानसभा में विपक्षी गठबंधन के पास ज़रूरी संख्या बल नहीं है।

    कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी के. राजू ने बताया कि चुनाव की रणनीति तय करने के लिए 16 और 17 जून को सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों की बैठक होगी। राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी चुनाव लड़ रहे हैं।

    जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरियता के वोट हासिल करने होंगे। सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने कहा कि 24 विधायकों वाली भाजपा के नेतृत्व वाला राजग नथवानी को चुनाव में नहीं जिता सकता, जब तक कि क्रॉस-वोटिंग न हो। झारखंड विधानसभा में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (‘इंडिया’) के 56 सदस्य हैं।

    भाजपा ने दावा किया कि राजग के सदस्य एकजुट हैं और उन्हें अपने समर्थित उम्मीदवार की जीत का भरोसा है। पार्टी के एक बयान के मुताबिक, भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई राजग विधायकों की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर चर्चा की गई।

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    बैठक में नथवानी के साथ ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और राज्य से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-राम विलास) के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। जायसवाल ने कहा कि नथवानी एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं और राज्य विधानसभा के सभी 81 विधायक इस चुनाव में मतदाता हैं।

    जायसवाल ने कहा, “वह (नथवानी) सभी पार्टियों से संपर्क कर रहे हैं और सभी को उनके ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा है। वह पहले भी दो बार राज्य के लिए सांसद के तौर पर काम कर चुके हैं। 18 जून को सभी विधायक अपनी समझ और अंतरात्मा की आवाज़ के अनुसार वोट करेंगे और परिमल नथवानी तीसरी बार जीत हासिल करेंगे।”

    भाजपा के राज्य महासचिव अमर कुमार बाउरी ने सवाल किया कि अगर कांग्रेस के पास ज़रूरी संख्या है, तो वह क्यों डरी हुई है।
    कांग्रेस ने नथवानी के नामांकन पत्र में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी ने इस मांग को खारिज कर दिया।
    चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए, राजू और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
    दोनों राज्यसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए राजू ने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा (माले) लिबरेशन ने चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की पुष्टि कर दी है।” झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 34, कांग्रेस के 16, राजद के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दो विधायक शामिल हैं।

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है। राज्य की एक राज्यसभा सीट झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दूसरी सीट भाजपा सदस्य दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने के कारण खाली होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘INDIA’ गठबंधन की ये है योजना? Rajya Sabha Election: All NDA MLAs to vote according to their conscience; is this the ‘INDIA’ alliance's plan? Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे मतदान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 200 अंकों से अधिक चढ़ा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 16, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे मतदान, ‘INDIA’ गठबंधन की ये है योजना?

    June 16, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 200 अंकों से अधिक चढ़ा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 16, 2026

    Jamshedpur: पुलिस का पिस्टल छीन की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में अपराधी हरपाल उर्फ गबरू के पैर में मारी गोली, जानें पूरा मामला?

    June 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group