Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa: झींकपानी के एसीसी सीमेंट प्लांट पर तालाबंदी, 16 अगस्त से बंद हो जायेगा उत्पादन, सैकड़ों मजदूरों पर संकट
Breaking News

Chaibasa: झींकपानी के एसीसी सीमेंट प्लांट पर तालाबंदी, 16 अगस्त से बंद हो जायेगा उत्पादन, सैकड़ों मजदूरों पर संकट

News DeskBy News DeskJune 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड के ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स के बंद होने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 1946 से संचालित यह सीमेंट संयंत्र आगामी 16 अगस्त 2026 से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में 15 जून 2026 को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के तहत निर्धारित प्रपत्र-13 में बंदी की सूचना भेजी है। कंपनी की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि संयंत्र को चलाने के लिए आवश्यक चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का भंडार लगभग समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही क्लिंकर उत्पादन की बढ़ती लागत और आठ दशक पुराने प्लांट की तकनीकी अक्षमता के कारण उत्पादन को आर्थिक रूप से जारी रखना संभव नहीं रह गया है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रबंधन ने प्लांट को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। बंदी के कारण संयंत्र में कार्यरत 74 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को औद्योगिक संबंध संहिता एवं अन्य लागू श्रम कानूनों के तहत देय मुआवजा, नोटिस वेतन और अन्य भुगतान निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों को नोटिस अवधि के बदले एक माह का वेतन तथा अन्य वैधानिक लाभ दिए जाएंगे। एसीसी प्रबंधन ने बंदी संबंधी सूचना क्षेत्र के उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) तथा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी भेज दी है। कंपनी ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले को लेकर वर्तमान में किसी न्यायालय में कोई वाद लंबित नहीं है।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

चाईबासा सीमेंट वर्क्स लंबे समय से कोल्हान क्षेत्र की औद्योगिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसके बंद होने से न केवल कर्मचारियों और उनके परिवारों पर प्रभाव पड़ेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और आसपास के व्यवसायों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group