Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव आज, NDA और INDIA खेमे के बीच सियासी सरगर्मी तेज
    Breaking News

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव आज, NDA और INDIA खेमे के बीच सियासी सरगर्मी तेज

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव के एक दिन पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गयी और राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘इंडिया’ और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दोनों के विधायक चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अलग-अलग होटल में बैठकें कीं। झारखंड से राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिल अलायंस’ (इंडिया) की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को टिकट दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी भी दौड़ में शामिल हैं।

    भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि राजग विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “विपक्षी खेमे के कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के आधार पर और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे।” कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा की दोनों सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

    दूसरी ओर, भाजपा ने ‘एक्स’ पर राजग के 24 विधायकों की तस्वीर साझा की, जिसमें वे जीत का निशान बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी ने लिखा, “राजग तैयार है, कांग्रेस किनारे हो जाएगी।” झामुमो के पास एक सीट पर जीत पक्की करने के लिए पर्याप्त संख्या बल है, वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    नथवानी ने रांची के एक होटल में राजग नेताओं से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कहा, “मैंने सभी विधायकों और पार्टियों से समर्थन मांगा है।”
    उधर, कांग्रेस विधायकों ने एक दूसरे होटल में बैठक की, जहां उन्हें मतदान की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन (भाकपा माले लिबरेशन) के नेताओं ने भी होटल में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, “मैं यहां शिष्टाचार भेंट के लिए आया था। हमारे सभी विधायक एकजुट हैं और हम दोनों सीटें जीतेंगे।”

    झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 28 ‘पहली वरीयता’ वाले वोट हासिल करने होंगे। राज्य विधानसभा में भाजपा नीत राजग के 24 विधायक हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या 56 है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है। झारखंड में राज्यसभा की एक सीट झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हो गई थी। दूसरी सीट पर चुनाव भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने के मद्देनजर कराया जा रहा है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDA और INDIA खेमे के बीच सियासी सरगर्मी तेज Rajya Sabha Elections: Polls today; political activity intensifies between NDA and INDIA camps. Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव आज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026

    Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    June 18, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव आज, NDA और INDIA खेमे के बीच सियासी सरगर्मी तेज

    June 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group