Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamahedpur. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इलाज के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी 24 वर्षीय देवदास गौड़ की मौत हो गई है, जिसके बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि देवदास को अस्पताल पहुंचाने वाले उसके साथी देवाशीष पोद्दार, नीरज प्रधान और आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। इसी वजह से पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की।

    जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि घटना किसी बाहरी हमले की नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच हुए विवाद का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, खड़िया बस्ती में सभी लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और कथित तौर पर देवाशीष पोद्दार ने देवदास गौड़ पर गोली चला दी।

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    घटनास्थल से पुलिस ने चार ग्लास, खून के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। जांच के दौरान कपाली क्षेत्र से जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात का संबंध किसी जमीन विवाद से तो नहीं है।

    एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, मामले में शामिल लोग लगातार बयान बदल रहे थे और सभी नशे की हालत में थे। देवदास की मौत के बाद अब पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Youth injured in Mango firing incident dies; friends accused of murder; three in custody. Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत तीन हिरासत में दोस्तों पर हत्या का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026

    Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    June 18, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव आज, NDA और INDIA खेमे के बीच सियासी सरगर्मी तेज

    June 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group