Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: परसुडीह में आपसी रंजिश को लेकर युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला
    Breaking News

    Jamshedpur: परसुडीह में आपसी रंजिश को लेकर युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला

    News DeskBy News DeskJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, बारीगोड़ा निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान 8 से 10 अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया और एक वाहन में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए।

    आरोप है कि वहां हमलावरों ने धर्मवीर सिंह पर चापड़ और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनकी गर्दन पर भी चापड़ से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, हमलावरों ने धर्मवीर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि तब तक मारपीट की गई, जब तक आरोपियों को यह नहीं लगा कि उनकी मौत हो चुकी है।

    Chaibasa: कार के अंदर फंसी प़ांच साल की बच्ची, भाई खोल नहीं सका गेट, दम घुटने से मौत

    इसके बाद आरोपी घायल अवस्था में उन्हें घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल टाइगर मोबाइल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मवीर सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके बेटे का किसी के साथ कोई गंभीर विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मामूली कहासुनी जरूर हुई थी,

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई ‘क्रॉस वोटिंग’, कांग्रेस की हार, NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिली जीत

    लेकिन ऐसी कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे इस तरह के जानलेवा हमले की आशंका हो। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Youth attacked with a chopper and stones in a life-threatening assault stemming from a personal feud in Parsudih. Jamshedpur: परसुडीह में आपसी रंजिश को लेकर युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: कार के अंदर फंसी प़ांच साल की बच्ची, भाई खोल नहीं सका गेट, दम घुटने से मौत

    June 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई ‘क्रॉस वोटिंग’, कांग्रेस की हार, NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिली जीत

    June 19, 2026

    Jamshedpur: मानगो में हंगामा ऑटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर ₹5000 मांगने का लगाया आरोप, सड़क पर बैठकर किया विरोध

    June 19, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: कार के अंदर फंसी प़ांच साल की बच्ची, भाई खोल नहीं सका गेट, दम घुटने से मौत

    June 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई ‘क्रॉस वोटिंग’, कांग्रेस की हार, NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिली जीत

    June 19, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में आपसी रंजिश को लेकर युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला

    June 19, 2026

    Jamshedpur: मानगो में हंगामा ऑटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर ₹5000 मांगने का लगाया आरोप, सड़क पर बैठकर किया विरोध

    June 19, 2026

    Jamshedpur. जमशेदपुर में आगामी मानसून के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियां शुरू, डिमना लेक में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    June 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group