Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

    News DeskBy News DeskJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी के कारण उत्पन्न हो रही विद्युत समस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल करते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के जमशेदपुर महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण कई स्थानों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार पड़ रहा है, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने, लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होने और ट्रांसफार्मरों के खराब होने जैसी समस्याओं का सामना स्थानीय निवासियों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और नए विद्युत कनेक्शनों को देखते हुए कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना एवं नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना करना आवश्यक हो गया है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बागुनहातु, साकची, छायानगर, भुइयांडीह, बाबूडीह, जोजोबेड़ा एवं बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की मांग की है। वहीं, बिरसानगर के जोन संख्या-6 स्थित मदर टेरेसा रोड, जोन संख्या-3 स्थित मुराकाटी तथा जोन संख्या-3ए में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने महाप्रबंधक से आग्रह किया है कि भीषण गर्मी और बढ़ती विद्युत खपत को देखते हुए जनहित में इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची में NTA रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर AIDSO का जोरदार प्रदर्शन

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से प्राप्त जानकारी और समस्याओं के आधार पर लगातार संबंधित विभागों के समक्ष मुद्दों को उठाया जा रहा है, जिससे आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि बिजली विभाग जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEW Jamshedpur BJP News Today Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची में NTA रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर AIDSO का जोरदार प्रदर्शन

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एशिया कप में भारत को गोल्ड दिलाने वाले NTHA के दो जांबाज खिलाड़ियों को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण, परविंदर सिंह के नेतृत्व में लिया जनसेवा का संकल्प

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

    June 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group