Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे
    Breaking News

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    News DeskBy News DeskJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.  केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘अर्बन चैलेंज फंड’ (यूसीएफ) के तहत अगले चार वर्षों में झारखंड में लगभग 1,900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जन सुविधाओं में सुधार करना, शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत राज्य सरकार से 7,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे हैं। केंद्रीय मंत्री ने यहाँ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, केंद्र सरकार ने बजट में एक लाख करोड़ रुपये की कुल सहायता के साथ यूसीएफ की घोषणा की थी। इस राशि का तीन गुना हिस्सा बाहरी स्रोतों से आएगा— जिसमें एक लाख करोड़ रुपये राज्यों से और दो लाख करोड़ रुपये वित्तीय संस्थानों से जुटाए जाएंगे, ताकि देश भर में कुल चार लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार की जा सकें।’

    उन्होंने कहा, ‘इस फॉर्मूले के आधार पर झारखंड का हिस्सा 1,900 करोड़ रुपये बनता है। राज्य सरकार द्वारा इस राशि से चार गुना अधिक यानी 7,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष (अपेक्स) समिति के पास विचार के लिए भेजे जाएंगे।’ मंत्री ने बताया कि यह समिति शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार, शहरों को आर्थिक केंद्रों में बदलने और जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए इन प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना के दायरे में लगभग 80 श्रेणियों की परियोजनाएं शामिल हैं।

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    उन्होंने कहा, ‘राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त परियोजनाओं का चयन करेंगे, जिन्हें बाद में मंजूरी दी जाएगी। अगले छह महीने के भीतर इन परियोजनाओं के चयन और ‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट’ (डीपीआर) तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले चार वर्षों में इस फंड का उपयोग किया जाएगा।’ गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल राज्य के अधिकारियों के साथ शहरी विकास और ऊर्जा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने के लिए रांची आए थे।

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    600 crore from the Jharkhand government. 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे 900 crore will be spent in Jharkhand under the 'Urban Challenge Fund'; the Centre has also sought project proposals worth ₹7 Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड में 1900 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे Urban Challenge Fund: ₹1 केंद्र ने झारखंड सरकार से 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026

    Jharkhand Crime: छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

    June 20, 2026
    Recent Post

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026

    Jharkhand Crime: छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Jharkhand Politics: भाकपा (माले) ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच के लिए हेमंत सोरेन को पत्र लिखा, कांग्रेस नेताओं पर उठाये सवाल

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group