Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार
    Breaking News

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    News DeskBy News DeskJune 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा उन 65 मशहूर हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन का पद्म भूषण पुरस्कार उनके परिजन प्राप्त करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू मंगलवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में ‘पद्म पुरस्कार 2026’ प्रदान करेंगी। दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में, राष्ट्रपति 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।’’ मुर्मू ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किये थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

    एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।’’ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने 2026 के लिए पांच पद्म विभूषण सहित 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें से दो पुरस्कार चार व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं, लेकिन इन्हें दो ही पुरस्कार गिना जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस और साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा। पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, अमेरिकी कैंसर रोग विशेषज्ञ दत्तात्रेयूडु नोरी और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    अधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। ये प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाते हैं।

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including JMM founder Shibu Soren Shibu Soren Padma Award: 65 personalities Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार will receive the Padma Award on June 23.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    June 21, 2026

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    June 21, 2026

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group