Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़
    Breaking News

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    News DeskBy News DeskJune 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव के समीप धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही शराब से लदी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था। दुर्घटना में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद वैन में लदी भारी मात्रा में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क पर फैली शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जो बोतलें टूटने से बच गई थीं, उन्हें लोग तेजी से अपने साथ ले जाने लगे।

    देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग बोतलों को लेकरसे भागते नजर आए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और सड़क को खाली कराया। क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात को सामान्य कराया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    जानकारी के अनुसार, वैन में करीब 4.62 लाख रुपए मूल्य की ‘ओल्ड मॉन्क’ ब्रांड की शराब लदी हुई थी। हादसे में लगभग 90 प्रतिशत बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं। वहीं कई बोतलें ग्रामीण उठा ले गए। पुलिस ने मौके से बची हुई शराब को जब्त कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heading towards Jamshedpur NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी NH-33 Accident: A van loaded with liquor overturned near Jhabri village in Chauka; villagers scrambled to loot the cargo. ग्रामीणों में मची लूटने की होड़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    June 21, 2026

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    June 21, 2026

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 28 मंडलों में भाजपा ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अर्जुन मुंडा व विद्युत महतो समेत कई नेताओं ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group