Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Khunti.खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित तिलमी जंगल में रविवार तड़के पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में संगठन का कुख्यात एरिया कमांडर श्रवण दास घायल हो गया, जबकि उसके दस्ते के पांच से छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी तिलमी जंगल में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही जरियागढ़ और कर्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान शुरू किया। जंगल में पहुंचते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें श्रवण दास गोली लगने से घायल हो गया।

    मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने चार पिस्टल, कई देसी कट्टे और एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक डायरी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार डायरी में ठेकेदारों के मोबाइल नंबर, रंगदारी वसूली और संभावित वारदातों से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज हैं, जो संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    श्रवण दास पर रेलवे निर्माण स्थलों पर फायरिंग, आगजनी और रंगदारी वसूली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। घायल उग्रवादी को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस फरार उग्रवादियों की तलाश में अभियान चला रही है।

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal: Major police operation in Tilmi forest; PLFI commander Shravan Das injur Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल कई उग्रवादी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group