Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की
    Breaking News

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    News DeskBy News DeskJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को 17 वर्षीय एक लड़की करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जेल में बंद अपने प्रेमी की रिहाई की मांग करने लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां की शिकायत पर उसके प्रेमी (22) को उसका अपहरण करने के आरोप में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “लड़की मंगलवार सुबह गोमिया के ढेंढे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसकी मांग पूरी नहीं होने पर कूदने की धमकी दे रही है। वह पास के ललपनिया क्षेत्र की निवासी है।”

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    उन्होंने कहा कि उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। ललपनिया थाना प्रभारी जयप्रकाश एक्का ने बताया कि लड़की की मां ने 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसकी बेटी को उसके प्रेमी द्वारा अगवा किए जाने का आरोप लगाया गया था।

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों के रांची के सुखदेवनगर इलाके में होने का पता लगाया गया। इसके बाद लड़की को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी रांची का निवासी है और फिलहाल तेनुघाट जेल में बंद है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Girl climbs 100-foot-high mobile tower demanding the release of her boyfriend Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की who is accused of abduction.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    June 23, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल गंगवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया याद

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group