Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026Updated:June 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में राजनीतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) द्वारा बीएलए को पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बीएलए-2 अपने संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र की मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे। मृत अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं की प्रविष्टियों की पहचान हेतु घर-घर सर्वेक्षण अथवा अन्य उपयुक्त माध्यमों से जानकारी एकत्र कर निर्धारित प्रारूप में इसकी सूची संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे।

    बीएलए-2 को यह भी अवगत कराया गया कि वे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन अथवा निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) में सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्रों (फॉर्म-6, 7 एवं 8) के उपयोग हेतु प्रेरित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार आवेदन प्राप्त कर बीएलओ अथवा अधिकृत पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि बीएलए-2 द्वारा जमा किए जाने वाले प्रत्येक आवेदन के साथ एक लिखित घोषणा संलग्न करना आवश्यक होगा, जिसमें यह प्रमाणित किया जाएगा कि आवेदन में अंकित तथ्यों का उन्होंने अपनी संतुष्टि के अनुसार सत्यापन किया है। गलत अथवा भ्रामक घोषणा पाए जाने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है।

    बीएलए-2 को आवेदन जमा करने संबंधी निर्धारित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सामान्य स्थिति में एक बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन ही बीएलओ अथवा अधिकृत पदाधिकारी को जमा कर सकते हैं। यदि कोई बीएलए-2 संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान 30 से अधिक आवेदन प्रस्तुत करता है, तो संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा उन आवेदनों का पुनः सत्यापन कराया जाएगा।

    राजनीतिक दलों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए को सामूहिक (Bulk) रूप से आवेदन जमा करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रारूप प्रकाशन से पूर्व कोई भी बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 50 आवेदन तथा प्रारूप प्रकाशन के उपरांत प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन ही जमा कर सकेंगे।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विशेष शिविरों के दौरान बीएलए निर्धारित स्थानों पर बीएलओ एवं अधिकृत पदाधिकारियों की उपस्थिति में मौजूद रहेंगे, ताकि दावे एवं आपत्तियों के प्राप्ति कार्य में सहयोग प्रदान किया जा सके तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की गई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur matdata news Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group