Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन
    Breaking News

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    News DeskBy News DeskJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamahedpur. टाटा स्टील कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता 49 वें मीटिंग के बाद बुधवार को पूरा हो गया। समझौते के तहत ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों के मासिक वेतन में न्यूनतम 18,116 रुपए और अधिकतम 30,793 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 16,111 रुपए और अधिकतम 18,747 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों को एक सितंबर से नए वेज समझौता के अनुसार वेतन मिलेगा। वहीं 1 जनवरी 2025 से लंबित इस समझौते का एक मुश्त एरियर का भुगतान भी नवंबर में किया जाएगा। समझौते के अनुसार ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत एमजीबी का लाभ दिया गया है।

    हालांकि बढ़ा हुआ एमजीबी 1 जनवरी 2025 से लागू माना जाएगा, लेकिन एरियर की गणना में 1 अप्रैल 2026 से एक वर्ष की अवधि के लिए केवल 5 प्रतिशत एमजीबी का लाभ मिलेगा। यह समझौता 31 दिसंबर 2031 तक प्रभावी रहेगा। समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से एमडी टीवी नरेंद्रन, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल समेत अन्य अधिकारियों तथा टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, डीएलसी अरविंद कुमार समेत यूनियन के सभी 11 पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। समझौते में ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत एमजीबी मिला है। जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में एमजीबी और फिटमेंट की वजह से न्यूनतम 16,111 रुपए और अधिकतम 17,944 रुपए की वृद्धि हुई है।

    जनवरी 2025 से लंबित था समझौता
    यह समझौता एक जनवरी 2025 से लंबित था। बुधवार शाम उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की मौजूदगी में हुए इस समझौते पर कंपनी की ओर से सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल व सीएचआरओ जुबिन पालिया और यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह व महामंत्री सतीश सिंह ने हस्ताक्षर किए।

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    दो चरणों में मिलेगा एमजीबी, नया NPS लागू 
    समझौते के अनुसार, नए और पुराने कर्मचारियों को दो भागों में एमजीबी का लाभ मिलेगा। इसके तहत 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक औसतन 7,200 रुपये मिलेंगे, जबकि 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक यह 2,100 रुपये बढ़कर कुल 9,300 रुपये हो जाएगी।

    वहीं, ओल्ड सीरीज को 5% की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक और शेष 5% की बढ़ोतरी 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के बेसिक व डीए में जोड़कर दी जाएगी। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS): इस समझौते की खास बात यह है कि सभी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) लॉन्च किया गया है।

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    नए कर्मचारियों की नाराजगी, नहीं बन पाई सहमति
    टाटा स्टील प्रबंधन के साथ यूनियन नेताओं ने लगभग 50 दौर से अधिक की वार्ता की। नए कर्मचारियों का आरोप है कि यूनियन नेतृत्व का पूरा फोकस केवल पुराने कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर ही केंद्रित था जबकि उनके डीए परप्वाइंट, फिक्सड डीए व एमजीबी को लेकर अंतिम समय तक जिच कायम थी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    30 793 रुपए तक बढ़ा वेतन 793. Tata Steel Grade Revision: Tata Steel employees reach a 7-year grade revision agreement; salaries increased by up to ₹30 Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026
    Recent Post

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    June 25, 2026

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group