Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार
Breaking News

Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

News DeskBy News DeskJune 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है, सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है और युवाओं को अवसर प्रदान कर रही है। सोरेन ने यहां एक कार्यक्रम में 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नवनियुक्त अधिकारियों को पूर्ण ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘आज झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नयी शुरुआत हुई है। चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधकों और वित्त प्रबंधकों की नियुक्ति अस्पताल प्रबंधन को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ नवनियुक्त लोगों में 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक और 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां चिकित्सक चिकित्सा उपचार प्रदान करते हैं, वहीं अस्पताल के कुशल संचालन और वित्तीय प्रबंधन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चिकित्सक अपना अधिकतम समय मरीजों की देखभाल में लगाएं, जबकि प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियां प्रशिक्षित टीमों द्वारा संभाली जाएं।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

सोरेन ने कहा, ‘‘मैं सभी नवनियुक्त अधिकारियों, चिकित्सकों और प्रबंधकों से आग्रह करता हूं कि वे याद रखें कि उन्हें जो वेतन मिलता है, वह आम नागरिकों के पैसे से आता है। हम सभी जनता के ऋणी हैं। सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर खर्च करती है।’’ अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल 1,373 नियुक्तियां की गईं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group