Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़
    Breaking News

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakulia. चाकुलिया क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब ‘रामलाल’ नामक एक जंगली हाथी बायीं नहर की सर्विस सड़क पर आ गया। यहां के स्थानीय लोगों ने इस बड़े हाथी का नाम रामलाल रखा है। भोजन और पानी की तलाश में भटक रहे हाथी ने सड़क किनारे लगे खजूर के कई पेड़ों को तोड़ दिया।

    हाथी करीब एक घंटे तक सड़क पर ही डटा रहा, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। हाथी ने बांस से लदे एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को भी धक्का मार दिया। हाथी को सामने देख ट्रैक्टर चालक अपनी जान बचाकर वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि हाइवा चालक वाहन के अंदर सुरक्षित बैठा रहा।घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (कृत) घटनास्थल पर पहुंची।

    JAMSHEDPUR NEWS: फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी

    टीम ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का अभियान शुरू किया।काफी प्रयासों के बाद हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से हटाया जा सका। वन विभाग के अनुसार, ‘रामलाल’ पिछले कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में चाकुलिया और आसपास के इलाकों में घूम रहा है।

    Jamshedpur News :टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    खजूर के पेड़ों के तनों का गुदा उसका पसंदीदा भोजन है, जिसके कारण वह बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखने पर उसके पास न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a wild elephant Chakulia: 'Ramlal' Chakulia: "रामलाल' जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा wandered onto the road and held his ground for nearly an hour; he shoved a tractor and a Hyva truck and knocked down trees. करीब एक घंटे तक डटा रहा ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा तोड़ें पेड़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी

    June 26, 2026

    Jamshedpur News :टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    Jamshedpur की बेटी Ivana Varun की तमिल फिल्म ‘Andharan: The Hunter’ रिलीज, South Cinema में बिखेर रहीं जलवा

    June 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चेतावनी

    June 26, 2026

    Jamshedpur News :टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    Jamshedpur की बेटी Ivana Varun की तमिल फिल्म ‘Andharan: The Hunter’ रिलीज, South Cinema में बिखेर रहीं जलवा

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान का शुभारंभ

    June 26, 2026

    Kolhan University Admission 2026: UG में 14,948 आवेदन, PG नामांकन के लिए 11 जुलाई तक करें आवेदन

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group