Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Breaking News

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    News DeskBy News DeskJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi झारखंड के तीन जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
    पुलिस के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से लोहरदगा जिले में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि लातेहार और कोडरमा जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, लोहरदगा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की मौत हुई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए।

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कुरू थाना क्षेत्र के सलगी गांव की घुरती उरांव (48) और बगरू थाना क्षेत्र के चरहू गांव की आसीदा खातून (40) के रूप में हुई है। कुरू के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि उरांव अपने पति और बेटे के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।

    उन्होंने कहा कि इस घटना में उनका पति और बेटा भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बगरू के थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि खातून गांव में बकरियां चरा रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    पुलिस के अनुसार तिसिया नयाटोली में एक मकान में शरण लेने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए तथा उनका इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में जारी है।
    पुलिस के मुताबिक लातेहार जिले में बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिंडराकोम गांव में 14 वर्षीय एक किशोरी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

    पुलिस का कहना है कि कोडरमा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में 26 वर्षीय सोनी कुमारी की बृहस्पतिवार को पेड़ के नीचे शरण लेने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 27 जून से अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Weather: Four people died due to lightning strikes in the last 24 hours; alert issued for rain and lightning over the next five days. Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group