


New Delhi. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन अपने ‘अर्ली अडॉप्टर्स’ चरण को पार कर गया है। ऐसे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स बिजलीचालित वाहन खंड में अपनी अग्रणी स्थिति को बनाए रखने के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक चार नए ईवी उत्पाद और 10 से ज्यादा उन्नत संस्करण वाले मॉडल लाने की तैयारी कर रही है।
‘अर्ली अडॉप्टर्स’ वे ग्राहक हैं जो प्रतिस्पर्धी बढ़त पाने के लिए कोई नया विचार या प्रौद्योगिकी चुनते हैं। कंपनी की योजना 2030-31 तक चार नए ईवी उत्पाद जोड़ने और 10 से ज्यादा उन्नत संस्करण वाले मॉडल पेश करने की है।
आने वाले उत्पादों में सिएरा.ईवी शामिल है, जो इसके अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित एक उत्पाद है और दो अन्य मॉडल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वह अपनी ईवी की श्रृंखला की रेंज को दो से तीन गुना और तेज चार्जिंग को तीन गुना बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। साथ ही बैटरी की ऊर्जा गहनता को 20-23 प्रतिशत तक बढ़ा रही है।



