Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ हो गया।

    अभियान के पहले दिन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गृह-गृह गणना एवं प्रपत्र वितरण कार्य शुरू किया गया। साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गृह-गृह गणना एवं प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षकों, बूथ स्तरीय स्वयंसेवकों तथा मतदाताओं से संवाद कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही मतदाताओं को गणना प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समयसीमा की जानकारी दी।

    निरीक्षण के बाद उन्होंने मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं बूथ स्तरीय स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों का संग्रह, सत्यापन एवं अन्य सभी प्रक्रियाएं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा आवश्यकतानुसार नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं अपात्र, मृत अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया आयोग के प्रावधानों के अनुरूप पूरी की जाए।

    निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया उपस्थित थीं।

    अभियान के पहले दिन जिलेभर में मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं बूथ स्तरीय स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेज एवं समयसीमा की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र नागरिकों से अपने एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम का सत्यापन कराने, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा अपात्र, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग करने की अपील की गई।

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    इसके अलावा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों का सहयोग करें। निर्धारित अवधि के भीतर गणना प्रपत्र भरकर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए नागरिक निर्वाचन हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC seraikella kharsawan dc seraikella kharsawan nitish kumar singh Gamharia news news seraikella samachar seraikella kharsawan seraikella kharsawan news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group