Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RailOne App Rules :WhatsApp पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना; RailOne App डिजिटल टिकट के नियम जानना भी जरूरी
    Breaking News

    RailOne App Rules :WhatsApp पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना; RailOne App डिजिटल टिकट के नियम जानना भी जरूरी

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2026Updated:July 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान डिजिटल टिकट का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए यह मामला एक महत्वपूर्ण सीख है। RailOne App से बनाया गया टिकट यदि केवल व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट के रूप में दिखाया जाता है, तो रेलवे के नियमों के अनुसार उसे वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाता। ऐसी ही एक घटना में एक महिला यात्री को नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण जुर्माना भरना पड़ा।

    क्या है पूरा मामला?

    कोरबा से रायपुर की यात्रा कर रही कुमारी अंकिता (बदला हुआ नाम) ने ट्रेन में टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) को आते देख अपने भाई को फोन कर टिकट बनाने के लिए कहा। भाई ने RailOne App के माध्यम से कोरबा से रायपुर तक का अनारक्षित टिकट बनाया और उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर भेज दिया।अंकिता को लगा कि अब उनका सफर बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाएगा, लेकिन रेलवे के डिजिटल टिकट संबंधी नियमों के कारण ऐसा नहीं हो सका।

    जांच में क्यों अमान्य हुआ टिकट?

    गाड़ी संख्या 18517 कोरबा–विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से शाम 4:10 बजे रवाना हो चुकी थी। टिकट जांच के दौरान टीटीई ने पाया कि टिकट शाम 4:45 बजे जारी किया गया था और यात्री केवल उसका व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट दिखा रही थीं।

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    रेलवे के नियमों के अनुसार स्क्रीनशॉट, व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट वैध नहीं माना जाता। टिकट उसी मोबाइल फोन में उपलब्ध होना चाहिए, जिसमें RailOne App पंजीकृत है और जिससे टिकट बुक किया गया हो। इसी कारण टिकट को अमान्य घोषित करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

    यात्री ने क्या बताया?

    पूछताछ के दौरान अंकिता ने स्वीकार किया कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। उनका मानना था कि व्हाट्सएप पर प्राप्त टिकट दिखाना पर्याप्त होगा, जबकि रेलवे के डिजिटल टिकट नियम इससे अलग हैं।

    RailOne App से टिकट बनाने वालों के लिए जरूरी नियम

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से डिजिटल टिकट का उपयोग करते समय निम्नलिखित नियमों का पालन करने की अपील की है—

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    • यात्रा शुरू होने से पहले वैध टिकट अवश्य लें।
    • RailOne App से टिकट उसी मोबाइल में बनाएं, जिसमें ऐप पंजीकृत हो।
    • व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट मान्य नहीं होता।
    • यात्रा के दौरान वही मोबाइल साथ रखें, जिसमें मूल डिजिटल टिकट उपलब्ध हो।
    • टिकट जांच के समय मोबाइल पर्याप्त चार्ज होना चाहिए।
    • पंजीकृत मोबाइल से बुक किया गया टिकट केवल उसी मोबाइल धारक के लिए मान्य होता है।

    बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा जुर्माना

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को यह भी याद दिलाया है कि 19 जून 2026 से बिना उचित टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसलिए यात्रा से पहले सही तरीके से टिकट बुक करना और रेलवे के डिजिटल टिकट नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digital Ticket Validity Digital Train Ticket Digital Travel E Ticket Rules Indian Railways Rules Indian Railways Ticket Korba Raipur Train Link Express Mobile Railway Ticket Mobile Ticket Rules Online Train Ticket RailOne App Guide RailOne App Rules RailOne App Ticket RailOne App डिजिटल टिकट नियम RailOne Digital Ticket RailOne Rules Railway Digital Ticket Railway Fine railway news Railway Passenger Rules Railway TTE Railway Update SECR Railway Ticket Checking Ticket Screenshot Train Fine Rules Train Ticket Rules Train travel rules Unreserved Ticket Rules WhatsApp Screenshot Ticket WhatsApp Ticket अनारक्षित टिकट नियम ऑनलाइन ट्रेन टिकट कोरबा रायपुर टिकट टिकट जांच टिकट वैधता टिकट स्क्रीनशॉट मान्य ट्रेन टिकट नियम ट्रेन यात्रा डिजिटल टिकट गाइड डिजिटल टिकट वैधता डिजिटल यात्रा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिना टिकट जुर्माना भारतीय रेलवे मोबाइल टिकट मोबाइल टिकट नियम रेल टिकट ऐप रेल यात्रा रेलवन ऐप टिकट रेलवे अपडेट रेलवे जुर्माना रेलवे टिकट नियम रेलवे टीटीई रेलवे डिजिटल टिकट रेलवे यात्रा नियम लिंक एक्सप्रेस व्हाट्सएप टिकट स्क्रीनशॉट टिकट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    August 25, 2026

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    August 25, 2026

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    August 25, 2026

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    August 25, 2026

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026

    Jamshedpur. एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा खरकाई नदी का जलस्तर, खतरे का निशान के करीब पहुंचा

    August 25, 2026

    Jharkhand: जमीन धंसने से अस्पताल की इमारत में आईं दरारें, प्रभावित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group