Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2026Updated:July 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आम नागरिकों को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित किया गया, जहां 175 आवेदकों ने आवेदन किया। इनमें से 132 आवेदकों को सभी निर्धारित प्रक्रिया और परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया।

    जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ शिविर

    राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिलीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे थे या निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं हो सकी, उनके आवेदनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    2 जुलाई से सभी प्रखंडों और पंचायतों में चल रहे हैं शिविर

    जिला प्रशासन के अनुसार 2 जुलाई 2026 से जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना है।

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    सफल अभ्यर्थियों को वितरित किए गए लर्नर लाइसेंस

    शिविर के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड प्रमुख, मोटरयान निरीक्षक निशांत कुमार महतो एवं ईश्वर लाल साव ने सफल अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस प्रदान किए।

    सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

    कार्यक्रम के दौरान सभी आवेदकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट और बुकलेट भी वितरित किए गए।

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की टीम भी मौजूद रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Block Level Camp Bodam Driving License Camp Bodam Learner License Bodam News Driving License 2026 Driving License Application Driving License Camp Driving Test DTO Dilip Kumar DTO जमशेदपुर Government Camp Ishwar Lal Saw Jamshedpur Driving License Jamshedpur DTO Jamshedpur news Jharkhand news Learner License Learner License Process Motor Vehicle Inspector Nishant Kumar Mahato Panchayat Camp Public Service Camp Rajiv Ranjan Road Safety Road Safety Campaign Road Safety Cell Safe Driving Traffic Awareness Traffic Rules transport department Transport Office ईश्वर लाल साव जमशेदपुर ड्राइविंग लाइसेंस जमशेदपुर न्यूज जिला परिवहन पदाधिकारी झारखंड न्यूज ड्राइविंग टेस्ट ड्राइविंग लाइसेंस 2026 ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस कैंप दिलीप कुमार निशांत कुमार महतो पंचायत स्तर शिविर परिवहन कार्यालय परिवहन विभाग प्रखंड शिविर बोड़ाम ड्राइविंग लाइसेंस शिविर बोड़ाम लर्नर लाइसेंस बोड़ाम समाचार मोटरयान निरीक्षक यातायात नियम राजीव रंजन लर्नर लाइसेंस लर्नर लाइसेंस प्रक्रिया लाइसेंस निर्माण शिविर वाहन चालक जागरूकता सड़क सुरक्षा सड़क सुरक्षा अभियान सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ सरकारी शिविर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Karim City College में NSS वार्षिक विशेष शिविर 2026 के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई

    July 7, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Karim City College में NSS वार्षिक विशेष शिविर 2026 के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group